Live

CM हेमंत सोरेन का जामताड़ा दौरा आज

सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में लाभुकों के बीच परिसंपत्ति का करेंगे वितरण

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

जामताड़ा : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बुधवार को जामताड़ा के कुंडहित स्थित धनुकडीह मोड़ मैदान में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में शामिल होंगे. सीएम रांची से दोपहर करीब 1 बजे हेलिकॉप्टर से कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे. कार्यक्रम को लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है.

सीएम हेमंत सोरेन आज जामताड़ा वासियों को 700 करोड़ और दुमकावासियों को 150 करोड़ की योजना की सौगात देंगे. वहीं सीएम दोनों जिले के लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का भी वितरण करेंगे. उपायुक्त कुमुद सहाय एवं एसपी एहतेशाम वकारिब ने सीएम के कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया. डीसी ने अधिकारियों एवं पुलिस जवानों को तत्परता के साथ कार्यक्रम सफल करने का निर्देश दिया है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें