Live

CM हेमन्त सोरेन और कल्पना सोरेन पहुंचे नाला

विधानसभा अध्यक्ष रवीन्द्र नाथ महतो के दिवंगत पिता को दी श्रद्धांजलि

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

जामताड़ा : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं विधायक कल्पना सोरेन शनिवार को झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रवीन्द्र नाथ महतो के जामताड़ा जिला के नाला स्थित आवास पहुंचे. मुख्यमंत्री वहां विधानसभा अध्यक्ष रवीन्द्र नाथ महतो के दिवंगत पिता स्व० गोलक बिहारी महतो की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की.

विधायक कल्पना सोरेन ने भी स्व० गोलक बिहारी महतो की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी. मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं विधायक कल्पना सोरेन ने विधानसभा अध्यक्ष रवीन्द्र नाथ महतो एवं उनके अन्य परिजनों से मिलकर गहरी संवेदना व्यक्त की.

सीनीयर रिपोर्टर संतोष कुमार की रिपोर्ट---

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें