Live

CM हेमंत सोरेन आज गुमला में

नए समाहरणालय भवन का उद्घाटन एवं लाभुकों के बीच परिसंपत्ति का करेंगे वितरण

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

गुमला : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज गुमला आयेंगे. सिसई प्रखंड के पंडरानी में आयोजित दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल स्तरीय आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम में सीएम शिरकत करेंगे. जिला प्रशासन द्वारा इस कार्यक्रम की तैयारी पूरी कर ली गई है.

कार्यक्रम में गुमला, लोहरदगा सहित प्रमंडलीय क्षेत्र के ग्रामीण भाग लेंगे. कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के अलावा मंत्री रामेश्वर उरांव, मंत्री सत्यानंद भोक्ता, सांसद सुखदेव भगत, विधायक भूषण तिर्की, विधायक चमरा लिंडा, विधायक जिग्गा सुसारन होरो भी उपस्थित रहेंगे.

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन गुरुवार को आपकी योजना,आपकी सरकार,आपके द्वार कार्यक्रम में लाभुकों के बीच परिसंपत्ति का वितरण करेंगे. वहींमुख्यमंत्री कई योजनाओं का ऑनलाइन उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. गुमला से 5 किलोमीटर दूर चंदाली में नवनिर्मित नए समाहरणालय भवन का मुख्यमंत्री ऑनलाइन उद्घाटन करेंगे. कार्यक्रम को लेकर डीसी कर्ण सत्यार्थी,एसपी शंभू कुमार सिंह ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए.

गुमला से किशोर की रिपोर्ट--

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें