Hindi News / मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने ED से 3 सप्ताह का मांगा वक्त

CM छत्तीसगढ़ रवाना : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने ED से 3 सप्ताह का मांगा वक्त

Edited By:  |
cm chhattisgarh  rawaana

रांची : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने ED से 3 सप्ताह का समय मांगा है. हेमन्त सोरेन की ओर से ईडी को लिखा गया पत्र. मुख्यमंत्री ने अपने पूर्व नियोजित कार्यक्रम के मद्देनजर 3 सप्ताह का वक्त मांगा है. आज हेमन्त सोरेन को पूछताछ के लिए रांची स्थित ED दफ्तर बुलाया गया था.

आज रांची के ईडी स्थित जोनल ऑफिस में सुबह से ही गहमा गहमी नजर आई. सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम किए गए थे. सीआरपीएफ और झारखंड पुलिस की टीम भी तैनात रही. लेकिन जिस वजह से ये पूरी तैयारियां की गई थी वो आज नहीं हो पाई.

दरअसल मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ईडी की तरफ से समन भेजा गया था और 11:30 बजे सुबह में मुख्यमंत्री को ईडी कार्यालय में बुलाया गया था लेकिन मुख्यमंत्री तो नहीं आए लेकिन उनका पत्र जरूर मिला है जिसमें मुख्यमंत्री के द्वारा फिलहाल वक्त मांगा गया है. वहीं ईडी ऑफिस के सामने से ही मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ के लिए रवाना हो गए.