Live

CM बघेल ने किसान के घर किया भोजन

कहा- ऐसा स्वाद किसी रेस्टोरेंट में नहीं मिल सकता

A
ASHISH KUMARलेखक

रायपुर : CM भूपेश बघेल ने आज अपने भेंट मुलाकात के प्रदेशब्यापी कार्यक्रम के दौरान जशपुर जिले के दुलदुला विकाशखण्ड के ग्राम पतराटोली में किसान अर्जुन सिंह दीवान के घर दोपहर का भोजन किया।

इस दौरान भोजन में उन्होंने स्थानीय कटहल की सब्जी, आमटी भाजी, बैंग भाजी,कुल्थी की दाल, कोयनार,सुनसुनिया भाजी, महुआ गुड़ा, मुनगा भाजी,साखी कांदा ,अरसा और आलू बड़ी, मडुवा हलुवा और महुवा गुडा का लिया स्वाद लिया। इस अवसर पर कुनकुरी विधायक श्री यू. डी. मिंज भी मुख्यमंत्री के साथ थे।

वहीँ मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि गांव के किसान के घर खाना खाकर जो आनंद की अनुभूति हुई वो किसी रेस्टोरेंट में खाकर नही मिल सकती। शुद्ध देशी और छतीसगढिया खाना का यह स्वाद हमेशा याद रहेगा ।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें