Live

GOPALGANJ में चुनावी रंजिश में हत्या

पान दुकानदार को गोली मार मौत के घाट उतारा

A
Arun Chourasiaलेखक

GOPALGANJ-बड़ी खबर गोपालगंज से है जहां बेखौफ अपराधियों ने चुनावी रंजिश में पान दुकानदार को गोली मारकर हत्या कर दी .घटना मीरगंज थाना क्षेत्र के खैरटिया बाजार की है.

घटना के बाद बाजार में दहशत का माहौल है। मृतक का नाम सुभाष सिंह है जो मीरगंज थाना क्षेत्र के तरुचक गांव का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि मृतक सुभाष अपने दुकान के बगल में सोया हुआ था तभी बेखौफ अपराधियों ने घटना का अंजाम दिया। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल भेज दिया है और पूरे मामले की तफ्तीश में जुट गई है।परिजनों ने चुनावी रंजिश में हत्या की आशंका जताई है और कई लोगों के खिलाफ शिकायत की है।पुलिस सभी एंगल से जांच कर रही है।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें