Live

चुनाव को लेकर तैयारी शुरु

लोहरदगा DC ने EVM वेयरहाउस का किया निरीक्षण

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

लोहरदगा : आज लोहरदगा जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त डॉ. वाघमारे प्रसाद कृष्ण ने चुनाव की तैयारी को लेकर ईवीएम वेयरहाउस का आंतरिक निरीक्षण राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में किया. उन्होंने नवनिर्मित वेयरहाउस का भी अवलोकन किया. नवनिर्मित ईवीएम वेयरहाउस को ईवीएम व वीवीपैट के स्थानांतरण के लिए खोला गया है. पुराने स्थान सहकारिता विभाग की बिल्डिंग में ईवीएम और वीवीपैट रखा गया है. जिसमें उसे नए बिल्डिंग में स्थानांतरित करने का काम किया जाएगा.


इस मौके पर पुलिस अधीक्षक आर रामकुमार,अनुमण्डल पदाधिकारी अरविंद कुमार लाल,उप निर्वाचन पदाधिकारी नारायण राम,कोषागार पदाधिकारी अनिता थेलमा मिंज,राजनीतिक दलों में से भाकपा माले लिब्रेशन महेश कुमार सिंह,झारखण्ड पार्टी के पवन तिग्गा,झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के बालमुकुंद लोहरा,आजसू पार्टी के अनिता देवी,कांग्रेस पार्टी के विशाल डुंगडुंग,भारतीय जनता पार्टी के पशुपतिनाथ पारस और राजद के प्रतिनिधि महिबुल्ला उपस्थित थे.


इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें