Live

चोरों ने बंद घर को बनाया निशाना

घर का ताला तोड़कर लाखों के सामान पर किया हाथ साफ

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

पाकुड़ : खबर है पाकुड़ की जहां अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र के पोखरिया रोड पर एक व्यक्ति के आवास से मंगलवार की देर रात अज्ञात चोरों ने घर का ताला तोड़कर जेवरात समेत लाखों रुपये का सामान लेकर चंपत हो गया. चोरी की घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पहुँचकर मामले की छानबीन में जुट गई.


बताया जा रहा है कि मकान मालिक रिटायर्ड ज्वाइंट सेक्रेटरी रोहित दास अपने परिवार के साथ 15 दिन पहले राँची चले गए थे. घर पर कोई नहीं रहने की वजह से मौका का फायदा उठाकर चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया. घटना की सूचना मकान मालिक रोहित दास एवं उनके रिश्तेदार को दे दी गयी है. वहीं घटना स्थल पर रोहित दास के रिश्तेदार पहुंचे हैं. पुलिस आगे की जाँच में जुटी हुई है.


इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें