Live

चोरों ने ATM पर किया हाथ साफ़

गैस कटर से काट उड़ा लिए 11 लाख, CCTV पर पोता कालिख

A
ASHISH KUMARलेखक

गोपालगंज : खबर है गोपालगंज से जहां चोरों ने गैस कटर से दो इंडिकैश के एटीएम मशीनो को काट कर ATM में मौजूद कैश पर हाथ साफ़ कर दिया है। वहीँ वारदात के दौरान बदमाशों ने एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरे पर कालिख पोत दिया था ताकि उनकी तस्वीरे कैद न हो सके। वहीँ सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

मामला गोपालगंज के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र का है जहां हरदिया बाजार में लगे इंडिकैश कंपनी के 2 ATM पर चोरों ने हाथ साफ़ कर दिया है। चोरों ने गैस कटर से दोनों ATM को काट कर उसमे मौजूद 11 लाख कैश ले उड़े। इस दौरान वारदात के दौरान बदमाशों ने एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरे पर कालिख पोत दिया था ताकि उनकी तस्वीरे कैद न हो सके।

जानकारी मिल रही है कि लग्जरी कार से मंगलवार की देर रात में चार अपराधी इंडिकैश एटीएम के पास पहुंचे और शटर तोड़ने के बाद गैस कटर से दोनों मशीन का कैश बॉक्स काटकर उसमें रखे गये 11 लाख रुपये नगद चोरी कर ली। एटीएम काट कैश चोरी की सूचना पूरे इलाके में आग की तरह फैल गई।

वहीँ सदर एसडीपीओ संजीव कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि वारदात को अंजाम तब दिया गया जब तेज बारिश हो रही थी। बारिश का फायदा उठाकर बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया। पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। हालांकि फिलहाल पुलिस के हाथ कुछ भी नहीं लग सका है।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें