Live

चोर गिरोह का पर्दाफाश

पुलिस ने चोरी के आरोप में 4 युवकों को किया अरेस्ट, आभूषण समेत अन्य सामान बरामद

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

जमशेदपुर:बड़ी खबर जमशेदपुर से जहां चोरों पर नकेल कसने को लेकर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है. इसी कड़ी में सिदगोड़ा थाना की पुलिस ने चोरी के आरोप में 4 युवकों को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार युवकों के पास से सोना, चांदी, मोबाइल, लैपटॉप, घड़ी सहित अन्य सामान जब्त किया गया है.

पुलिस ने मोबाइल और सोना एवं चांदी खरीदने वाले दुकानदार को भी गिरफ्तार कर लिया है. उधर गिरफ्तार सभी व्यक्ति शातिर चोर है. इसके पहले भी चोरी की घटना को अंजाम दे चुका है और चोरी के मामले में जेल जा चुका है. पुलिस गिरोह के मुख्य सरगना को बहुत जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजेगी.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें