Live

Bihar Politics

चिराग पासवान ने लोजपा (रामविलास) के इस नेता पर जताया भरोसा, दी बड़ी जिम्मेदारी, लेटर जारी

P
Prasoon Pandeyलेखक

KATIHAR : लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केन्द्रीय मंत्री चिराग पासवान और संसदीय बोर्ड के प्रदेश अध्यक्ष हुलास पाण्डेय ने मृत्युंजय कुमार सिंह उर्फ फूल सिंह पर भरोसा जताते हुए बड़ी जिम्मेदारी दी है। उन्हें बिहार प्रदेश संसदीय बोर्ड का प्रदेश महासचिव नियुक्त किया गया है। इस संबंध में लेटर भी जारी हो गया है।

लोजपा (रामविलास) में बड़ी जिम्मेदारी मिलने के बाद मृत्युंजय कुमार सिंह उर्फ फूल सिंह ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केन्द्रीय मंत्री चिराग पासवान का आभार जताया है और धन्यवाद दिया है। इसके साथ ही उन्होंने जमुई सांसद अरुण भारती, वैशाली सांसद वीणा देवी, खगड़िया सांसद राजेश वर्मा और समस्तीपुर सांसद शांभवी चौधरी, बिहार प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी को धन्यवाद दिया है।

इस मौके पर उन्होंने कहा है कि संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष हुलास पाण्डेय जी को भरोसा दिलाते हैं कि उनके द्वारा दी गई जिम्मेदारी का वे पूर्ण रूप से निर्वहन करेंगे।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें