Live

Bridge Collapse

भागलपुर पुल के भरभराकर गिरने पर भड़के चिराग, कहा : नीतीश खुद इंजीनियर, फिर भी दो बार कैसे गिरा पुल

A
Anurag Goelलेखक

News Desk :बिहार में अगुवानी-सुल्तानगंज पुल के भरभराकर गिरने के बाद सियासत तेज हो गई है। गंगा नदी पर बन रहे पुल के गिरने के बाद अब लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तीखा प्रहार किया है और कई सवाल खड़े किए हैं।

चिराग पासवान ने खड़े किए सवाल

अगुवानी-सुल्तानगंज पुल गिरने पर चिराग पासवान ने कहा कि ये मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का ड्रीम प्रोजेक्ट है। वे खुद भी इंजीनियर हैं लेकिन फिर भी पुल दो मर्तबा कैसे गिर गया, ये बड़ा सवाल है। इस मामले पर अबतक कार्रवाई क्यों नहीं हुई? जमुई सांसद चिराग पासवान यहीं नहीं रूके और भ्रष्टाचार का मामला भी उठाया।

'कंपनी को क्यों नहीं किया ब्लैकलिस्ट'

चिराग पासवान ने कहा कि अगुवानी पुल के गिरने से ये साबित होता है कि सीएम नीतीश की नाक के नीचे ही भ्रष्टाचार हो रहा है। उन्हें अपने प्रदेश की परेशानी नहीं दिखती बल्कि वे प्रधानमंत्री का ख्वाब लेकर पूरे देश में घूम रहे हैं।

चिराग पासवान ने ये भी कहा कि अगुवानी-सुल्तानगंज पुल जब पहली बार गिरा था तो कंपनी को ब्लैकलिस्ट क्यों नहीं किया गया था। अगर पहली बार में ही उचित कार्रवाई हो जाती तो आज ये नौबत नहीं आती।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें