चिराग ने शुरू किया सदस्यता अभियान
50 लाख सदस्य जोड़ने का सेट किया टारगेट, नीतीश सरकार पर बोला हमला
पटना : खबर है पटना से जहां लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के अध्यक्ष चिराग पासवान ने सदस्यता अभियान की शुरुआत कर दी है। इस अभियान में 50 लाख सदस्य जोड़ने का टारगेट रखा गया है। इस दौरान चिराग पासवान सूबे के सभी जिलों, प्रखंड और पंचायत में घूम घूम कर लोगों को पार्टी का सदस्य बनाएंगे।
इस दौरान चिराग ने कहा कि बिहार में होने वाले मध्यावधि चुनाव की भी लोजपा रामविलास पार्टी तैयारी कर रही है। सूबे में फ़िलहाल जैसे हालात बने हैं वैसे में सरकार 2025 तक चलने वाली नहीं है। वहीं नीतीश सरकार पर निशाना साधते हुए चिराग पासवान ने कहा है 2020 के चुनाव में अलग चुनाव लड़ने का एक ही मकसद है बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट को सरकारी एजेंडे में नहीं जोड़ा गया जिस तरीके से सात निश्चय योजना है उसी तरह से बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट को भी जोड़ने की बातें दिवंगत नेता रामविलास पासवान भी कह रहे थे लेकिन ऐसा नहीं किया गया।
उन्होंने किसी पार्टी के साथ गठबंधन को लेकर कहा कि मैं किसी गठबंधन के साथ फिलहाल नहीं जा रहा हूं जो भी पार्टी बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट मिशन के नजदीक आएंगे उसी पार्टी के साथ हमारा गठबंधन होगा। साथ ही नीतीश सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि जिस तरह से आज बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था शिक्षा व्यवस्था बेरोजगारी भ्रष्टाचार चरम पर है उस पर उन्होंने जोरदार हमला बोला है और कहां है बिहार में आर्थिक हालात सुधरे बिहार में 90 के दशक से ज्यादा अभी के सरकार में हत्याएं अपराधिक घटनाएं हो रही हैं इन तमाम चीजों के जिम्मेदार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को ठहराया है।
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।