Bihar Politics
CM नीतीश की सेहत पर सवाल उठाने पर भड़के चिराग, कहा : विपक्ष के पास मुद्दों का टोटा, हरियाणा चुनाव पर दिया बड़ा बयान
PATNA :केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान विपक्ष द्वारा सीएम नीतीश कुमार के स्वास्थ्य पर सवाल उठाए जाने से भड़क गए हैं। उन्होंने कहा कि आप सरकार की नीतियों पर सवाल उठा सकते हैं लेकिन व्यक्तिगत तौर पर किसी की उम्र और उम्र के साथ बढ़ने वाली अन्य दिक्कतों पर सवाल उठाना निजी हमला है।
CM नीतीश की सेहत पर सवाल उठाने पर भड़के चिराग
विपक्ष के पास बोलने के लिए कुछ नहीं है इसलिए विपक्ष अब इस तरीके से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला कर रहा है। पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. रामविलास पासवान की चौथी पुण्यतिथि पर चिराग पासवान ने कहा कि पिता की कमी मुझे हमेशा महसूस होती है लेकिन इस बात की खुशी भी है कि आज उनकी पार्टी बेहद मजबूत स्थिति में है।
हरियाणा और जम्मू-कश्मीर के चुनावी रुझान पर उन्होंने कहा कि भाजपा ने मेहनत की है और मुझे उम्मीद है कि दोनों राज्यों के लोग बीजेपी को अपना समर्थन देंगे।
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।