Live

चिपका पोस्टर- बदला नाम

जलजमाव से शहरवासी परेशान, अब DM-SP भी काट रहे कन्नी

A
ASHISH KUMARलेखक

हाजीपुर : इन दिनों जलजमाव की समस्या से परेशान हाजीपुरवासियों का जीना दुश्वार हो रहा है। जलजमाव से आजिज आकर युवाओं ने शहर के सबसे VIP रोड माने जाने वाले "SDO रोड" का नाम बदलकर "बदबूदार नाला रोड" रख दिया। इतना ही नहीं उन्होंने बजाब्ता कई जगहों पर पोस्टर भी चिपका दिया है।

बता दें कि पिछले कई महीनों से एसडीओ रोड में जमा है शहर के नाले का गंदा पानी, पैदल और गाड़ी दोनों का चलना इस रोड पर मुश्किल हो गया। इसी एसडीओ रोड में ही जिले के सभी वरीय पदाधिकारियों का आवास भी है। इन अधिकारियों ने भी इस जलजमाव की समस्या की कोई सुध नहीं ली।

इस समस्या को लेकर शहर वासी जिला के आलाधिकारी तक से शिकायत कर चुके है मगर जल निकासी को लेकर अब तक व्यवस्था नहीं की गई है। इलाके के बच्चे हर रोज इसी गंदे पानी से होकर स्कूल जाने को विवश हैं। वंही डेंगू भी पूरी तरह शहर में अपना पांव पसार चुकी है।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें