Live

छात्रा अंजना इंटर साइंस में जिले में की टॉप

पाकुड़ की छात्रा अंजना ने डिफेंस में जाकर करना चाहती देश की सेवा

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

पाकुड़ : इंटरमीडिएट साइंस की परीक्षा में मॉडल प्लस टू उच्च विद्यालय हिरणपुर की छात्रा अंजना कुमारी ने जिले में प्रथम स्थान प्राप्त की है. हिरणपुर बाजार निवासी राजेश कुमार साहा माता भारती देवी की पुत्री अंजना ने इंटर साइंस की परीक्षा में कुल 457 अंक प्राप्त कर अपनी परिवार सहित स्कूल का नाम रौशन की है.


अंजना डिफेंस में जाकर देश सेवा करना चाहती है. उन्होंने अपना परीक्षा परिणाम का श्रेय माता-पता, अभिभावक सहित शिक्षक को दिया है. उन्होंने कहा पढ़ाई के साथ साथ बाहरी जानकारी भी होनी जरूरी है. साथ ही उन्होंने छात्र को संदेश देते हुए कहा कि अच्छी सफलता हासिल करने के लिए पढ़ाई जरूरी है. अंजना की पापा जेक कांस्टेबल हजारीबाग में पोस्टेड हैं.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें