Live

Jharkhand News

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर को बड़ी जिम्मेदारी, ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के बनाए गए प्रभारी

D
Deepak Kumarलेखक

रांची/रायपुर: ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ कार्यक्रम के तहत कांग्रेस नेता राजेश ठाकुर को छत्तीसगढ़ के छह जिलों का प्रभारी नियुक्त किया गया है. इस जिम्मेदारी के साथ उन्हें अभियान को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और संबंधित जिलों में संगठनात्मक गतिविधियों को आगे बढ़ाने की महत्वपूर्ण भूमिका सौंपी गई है.

छत्तीसगढ़ के छह जिलों की मिली जिम्मेदारी

जारी सूची के अनुसार, राजेश ठाकुर को छत्तीसगढ़ के बालोद, भिलाई सिटी, दुर्ग सिटी, दुर्ग ग्रामीण, राजनांदगांव सिटी और राजनांदगांव ग्रामीण जिलों का प्रभारी बनाया गया है. इन जिलों में अभियान से जुड़ी गतिविधियों के संचालन और संगठन के साथ समन्वय स्थापित करने की जिम्मेदारी उनके पास होगी.

‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान पर रहेगा फोकस

‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ कार्यक्रम के तहत मतदाताओं के अधिकारों, लोकतांत्रिक प्रक्रिया और चुनावी व्यवस्था से जुड़े मुद्दों को लेकर अभियान चलाया जाना है. ऐसे में राजेश ठाकुर की नियुक्ति को छत्तीसगढ़ में अभियान को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है.छत्तीसगढ़ के छह जिलों की जिम्मेदारी मिलने के बाद अब राजेश ठाकुर की भूमिका इन क्षेत्रों में संगठनात्मक समन्वय और अभियान की गतिविधियों को गति देने में अहम होगी.

रांची से राहुल कुमार की रिपोर्ट

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें