छठ पर्व की उमंग मातम में बदला
गढ़वा में छठ घाट पर नहाने के दौरान 13 वर्षीय किशोर की डूबने से मौत, घटना से सनसनी
गढ़वा: बड़ी खबरगढ़वा से है जहां जिले में लोक आस्था के महापर्व छठ की तैयारियों के बीच एक दर्दनाक हादसा हुआ है. शहर के दानरो नदी स्थित छठ घाट पर नहाने के दौरान 13 वर्षीय बच्चे की डूबने से मौत हो गई. घटना से इलाके में सनसनी है.
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसाररविवार की सुबह मृतक राहुल कुमार अपने दोस्तों के साथ दानरो नदी में नहाने गया था. नहाने के दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया. आसपास मौजूद लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की,लेकिन जब तक वे कुछ समझ पाते,तब तक राहुल पानी में डूब चुका था. स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए उसे नदी से बाहर निकाला और गढ़वा सदर अस्पताल पहुंचाया,जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
घटना की जानकारी मिलते ही गढ़वा अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) संजय कुमार,पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर, सहित कई जनप्रतिनिधि सदर अस्पताल पहुंचे. सभी ने मृतक के परिजनों से मिलकर ढांढस बंधाया और हर संभव मदद का आश्वासन दिया.
एसडीओ संजय कुमार ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि यह एक बेहद दुखद और संवेदनशील घटना है. उन्होंने प्रशासन को निर्देश दिया कि छठ घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जाए, ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो. उन्होंने कहा कि घाटों पर सुरक्षा कर्मियों की तैनातीकीजाएगी.
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।