Live

छठ को लेकर कोडरमा में फल मंडी सजकर तैयार

बाजार में काफी गहमागहमी, बड़ी संख्या में लोग पहुंचे फलों की खरीददारी करने

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

कोडरमा : चार दिनों तक चलने वाले सूर्य उपासना का महापर्व छठ का आज दूसरा दिन है. छठ पर्व को लेकर कोडरमा स्थित बाजार समिति का फल बाजार सज कर पूरी तरह से तैयार हो गया है. साथ ही दूसरे प्रदेशों से लगातार यहां फलों का आना जारी है.


आपको बता दें कि कोडरमा के बाजार समिति का फल मंडी काफी बड़ा है और यहां हज़ारीबाग, चतरा, गिरिडीह, बरही, बगोदर और बिहार के रजौली और नवादा से थोक फल विक्रेता फलों की खरीददारी के लिए पहुँचते हैं. कोडरमा के बाजार समिति स्थित फल मंडी में देश के अलग-अलग राज्यों से बड़े पैमाने पर अलग-अलग फल मंगाए गए हैं.


कोडरमा के बाजार समिति का फल मंडी कश्मीर के सेव,नागपुर का संतरा,उत्तर प्रदेश का पानी फल,आंध्रा का नारियल,हाज़ीपुर का केला,इलाहाबाद का अमरूद और दूसरे फलों से सज कर पूरी तरह से तैयार है और यहाँ फलों की खरीददारी के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुँच रहे हैं और फल मंडी में काफी गहमागहमी देखी जा रही है. हालांकि इस बार महंगाई थोड़ी जरूर हैं लेकिन फिर भी आस्था पर महंगाई का कोई खास असर नहीं देखा जा रहा है. छठ को लेकर लोग फलों की जमकर खरीदारी कर रहे हैं.


गौरतलब है कि छठ व्रती आज दूध और गुड़ से बने प्रसाद को भगवान सूर्य को अर्पित करेंगे. उसके बाद उनका 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू हो जाएगा जिसके बाद 19 नवम्बर को छठ व्रती छठ घाटों पर पहुँच कर अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को पहला अर्घ्य अर्पित करेंगी और उसके दूसरे दिन सुबह उदीयमान भगवान भास्कर को दूसरा अर्घ्य अर्पित करेंगे जिसके बाद छठ व्रती 36 घंटे का निर्जला व्रत को तोड़ेंगी और छठ पर्व का समापन हो जाएगा.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें