Live

छपरा से आई हैरान कर देने वाली खबर

नसबंदी के 10 वर्ष बाद हुआ बच्चा, पिता ने सरकार से मांगा हर्जाना

A
ASHISH KUMARलेखक

छपरा : एक हैरान कर देने वाली खबर आ रही है छपरा से जहां स्वास्थ्य विभाग फिर सवालों के घेरे में आ गया है। स्वास्थ्य विभाग के लापरवाही के कारण एक दंपत्ति को बच्चा हो गया। अब हैरान दंपत्ति न्याय की गुहार लगा रहे हैं।

मामला छपरा शहर के मशरक इलाके से है जहाँ स्वास्थ्य विभाग के लापरवाही के कारण एक दंपत्ति को बच्चा हो गया। दरअसल इस इलाके की एक महिला ने 10 वर्ष पहले ही नसबंदी करा लिया था लेकिन अब नसबंदी के बाद भी उसे बच्चा हो गया।

बच्चे के माता-पिता ने थाना, पुलिस और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगा रहे हैं। बच्चे के पिता मिथलेश कुमार सिंह ने बताया है कि उनकी पत्नी नीतू देवी से उन्हें पहले से ही 2 बेटे और एक बेटी है। उन्होंने पत्नी का 13 जुलाई 2012 को मशरक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में परिवार नियोजन के तहत नसबंदी ऑपरेशन करवाया था।

लेकिन अब नसबंदी कराने के 10 साल के बाद उनकी पत्नी फिर से गर्भवती हो गई और अब एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया है। बच्चे के पिता ने कहा है कि के जन्म से बच्चे की मां खुश है। हम आर्थिक रूप से कमजोर हैं। इसलिए सरकार से उन्हें बच्चे की पढ़ाई-लिखाई के खर्च के साथ मुआवजा की राशि की मांग भी की है।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें