44th CHESS OLYMPIAD
आज से शुरु होगा "cheak & mate" का खेल...पीएम मोदी 5.30 बजे करेंगे उद्धाटन
पटना। शतरंज की दुनिया का महाकुंभ चेस ओलंपियाड आज से शुरु हो रहा है। इस 44 वें ओलंपियाड की मेजबानी भारत कर रहा है। इसका आयोजन चेन्नई के मल्लमपुरम में हो रहा है।
इस बार ओलंपियाड में 180 से अधिक देशों के 2000 से अधिक खिलाडी एक दूसरे को शह और मात देने के लिए चालें चलेंगे। यह ओलंपियाड पहली बार भारत में आयोजित हो रहा है। जबकि एशिया में 30 वर्षों के बाद। पहले यह आयोजन रुस में होना था, लेकिन यूक्रेन युद्ध के कारण इसकी मेजबानी भारत को दी गयी है। भारत की 6 टीमें इस बार ओलंपियाड में गोल्ड के लिए अपनी चुनौती पेश करेगी। इस बार के ओलंपियाड में रुस और चीन की टीमें शिरकत नहीं कर रही है।
भारत के लिए 6 टीमें हैं। जिसमें पुरुष वर्ग में
ग्रुप ए- विदित एस गुजराती, पी हरिकृष्णा, अर्जुन एरिगेंसी, एस एल नारायणन और के शशिकिरण
ग्रुप बी- निहाल सरीन, डी गुकेश, आर प्रज्ञाननंदा, बी अधिबान, रौनक सांधवानी
ग्रुप सी- सूर्य शेखर गांगुली, एसपी सुथुरमन, अभिजीत गुप्ता, कार्तिकेयन मुरली और अभिमन्यु पुराणिक
महिला वर्ग में
ग्रुप ए- कोनेरु हम्पी, डी हरिका, आर वैशाली, तानिया सचदेव और भक्ति कुलकर्णी
ग्रुप बी- वंतिका अग्रवाल, सौम्या स्वामीनाथन, मैरी एन गोम्स, पद्मिनी राउत और दिव्या देशमुख
ग्रुप सी- ईशा करवडे, साहिती वार्शिनी, प्रत्युषा बोड्डा, पीवी नंदिता और विश्व वासनावा
भारत के ग्रैंड मास्टर विश्वनाथन आनंद इस बार ओलंपियाड में शिरकत नहीं कर रहे हैं। बल्कि वे इस बार मेंटर की भूमिका में है।
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।