Live

44 वां चेस ओलंपियाड

28 जुलाई से चेन्नई में...बिछेगी शतरंज की बिसात...2 हजार से अधिक खिलाडी चलेंगे अपनी चाल

D
DESKलेखक

पटना। चेन्नई में 28 जुलाई से 9 अगस्त तक 44 वां शतरंज ओलंपियाड शुरु हो रहा है। यह ओलंपिय़ाड चेन्नई के मलल्मपुरम में होगा। इसमें 187 देशों के 2000 से अधिक शतरंज के माहिर खिलाडी अपनी अपनी बिसात पर चालें चलेंगे। इतने देश पहली बार शतरंज ओलंपियाड में शामिल हो रहे हैं।

भारत इस टूर्नामेंट में अब तक की सबसे बडी टीम उतार रहा है। भारत की ओर से 6 टीमों में 30 खिलाडी खेलेंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट का उद्धाटन करेंगे।

यह ओलंपियाड 1927 में शुरु हुआ था। तब से लेकर अब तक इसका 43 बार आयोजन किया जा चुका है। 44 वां आयोजन भारत में होगा। भारत में इसकी आयोजन पहली बार हो रहा है जबकि एशिया में 30 वर्षों के बाद आयोजित हो रहा है।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें