Live

चावल गबन मामले में 3 अधिकारियों पर गिरी गाज

पलामू डीसी ने आपूर्ति विभाग के 3 अधिकारियों पर FIR दर्ज करने का दिया आदेश

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

पलामू : बड़ी खबर पलाम से जहां हरिहरगंज प्रखंड स्थित गोदाम से 341 क्विंटल चावल गबन मामले में उपायुक्त शशि रंजन ने आपूर्ति विभाग के तीन अधिकारियों पर मामला दर्ज करने का आदेश दिया है. आंगनबाड़ी केंद्रों में नामांकित बच्चों के खिचड़ी पोषाहार के लिए आवंटित खाद्यान्न गायब हो गया था.


पलामू जिले के हरिहरगंज प्रखंड गोदाम से 341 क्विंटल चावल गबन मामले में आपूर्ति विभाग के 3 पदाधिकारियों पर गाज गिरी है. डीसी शशि रंजन ने आपूर्ति विभाग के सहायक आपूर्ति पदाधिकारी निर्मल कुमार सिंह, हरिहरगंज के पूर्व एजीएम सरजून राम एवं वर्तमान एजीएम राजेन्द्र सिंह पर एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया है.


बताया जा रहा है कि हरिहरगंज स्थित राज्य खाद्य निगम के गोदाम से आंगनबाड़ी केंद्रों में 3 से 6 वर्ष तक के नामांकित बच्चों के खिचड़ी पोषाहार के लिए आवंटित खाद्यान्न गायब हो गया था. उपायुक्त कार्यालय के समाज कल्याण शाखा से वित्तीय वर्ष 2022-23 के डब्ल्यूबीएनपी योजना के तहत चावल आवंटित किया गया था. लेकिन खाद्यान्न किसी भी आंगनबाड़ी केंद्रों को नहीं भेजा गया.


इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें