Live

चतरा में नशे के कारोबार पर प्रहार

अफीम का डोडा के साथ तस्कर गिरफ्तार,टेगम गांव में हुई छापेमारी

A
archana singhलेखक

चतरा: जिले की कुंदा पुलिस टीम ने टेगम गांव में छापेमारी अभियान चलाकर अफीम तस्करों पर नकेल कसा है. इस दौरान पुलिस ने अमेरिका गंझू नाम के शख्स के घर से 51 किलो अफीम का डोडा जब्त किया है. मौके से अफीम तस्कर को गिरफ्तार कर लिया.

बताया जा रहा है कि पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार अग्रवाल को गुप्त सूचना मिली थी कि उक्त गांव के कई घरो में अफीम का डोडा रखा हुआ है. इसी सूचना के आधार पर सीओ दीपक कुमार मिश्रा के नेतृत्व में छापेमारी टीम का गठन किया गया. टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसके घर से प्लास्टिक के बोरा में बंद डोडा जब्त कर लिया.

इस संबंध में एनडीपीएस एक्ट का मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया. छापेमारी टीम में सीओ के अलावा थाना प्रभारी प्रिंस कुमार सिंह के अलावा कई जवान शामिल थे.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें