Live

JHARKHAND CRIME

चतरा में दलित महिला से दुष्कर्म का आरोप, आरोपी नीलेश साव के खिलाफ FIR दर्ज; SC-ST एक्ट भी लगा

D
Deepak Kumarलेखक

चतरा के लावालौंग थाना क्षेत्र का मामला,जातिसूचक शब्दों के इस्तेमाल और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप;एसडीपीओ ने की प्राथमिकी दर्ज होने की पुष्टि
चतरा: झारखंड के चतरा जिले से दलित महिला के साथ दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। लावालौंग थाना क्षेत्र में एक महिला ने गांव के ही रहने वाले नीलेश साव पर जबरन शारीरिक संबंध बनाने, जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता के लिखित आवेदन के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

विरोध करने पर जातिसूचक गाली और धमकी देने का आरोप
पीड़िता का आरोप है कि नीलेश साव ने उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। विरोध करने पर आरोपी ने जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए उसे गंभीर परिणाम भुगतने और जान से मारने की धमकी दी।

आरोपी को पकड़ने के बाद छुड़ाने का भी आरोप
मामले में एक और आरोप सामने आया है। बताया जा रहा है कि घटना की जानकारी मिलने पर पीड़िता के परिजनों ने कथित आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया था। हालांकि, आरोप है कि इसी दौरान आरोपी के पिता मौके पर पहुंचे और उसे जबरन छुड़ाकर ले गए।

दुष्कर्म औरSC-STएक्ट के तहत प्राथमिकी
मामले की पुष्टि करते हुए एसडीपीओ नागरगोजे शुभम भाऊसाहेब ने बताया कि पीड़िता के लिखित आवेदन के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मामले में दुष्कर्म के साथ-साथ जातिसूचक शब्दों के इस्तेमाल और धमकी देने से संबंधित धाराओं तथा एससी-एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।

पुलिस जांच में जुटी
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पीड़िता के आरोपों, घटना से जुड़े साक्ष्यों और अन्य पहलुओं की पड़ताल की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

चतरा से संजय कुमार की रिपोर्ट

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें