Live

चतरा में पुलिस और TSPC नक्सलियों के बीच मुठभेड़

हरेंद्र गंझू समेत 2 नक्सली ढेर, हथियार के साथ दोनों का शव बरामद

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

चतरा :इस वक्त की बड़ी खबर चतरा से है जहां जिले के सदर थाना क्षेत्र में बुधवार रात को पुलिस और उग्रवादी संगठन टीएसपीसी के मोस्ट वांटेड सदस्य हरेंद्र गंझू व ईश्वरी गंझू के दस्ते के साथ मुठभेड़ हुई. मुठभेड़ के बाद गनियोतरी जंगल से पुलिस ने मारे गए मोस्ट वांटेड व दुर्दांत टीएसपीसी नक्सली का शव बरामद कर लिया है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल चतरा भेज दिया है. सूत्रों की मानें तो घटना स्थल से पुलिस ने एकAK 47सहित देसी कट्टा भी बरामद कर लिया है.

आपको बता दें कि पिछले वर्ष सदर थाना क्षेत्र में अफीम विनष्टीकरण पर निकले जवान इस जगह नक्सलियों के हमले में शहीद हो गए थे. चतरा पुलिस ने इसका बदला एक वर्ष के भीतर ही ले लिया है.

इस पूरे मामले को लेकर डीजीपी आज चतरा में3बजे मीडिया के समक्ष प्रेस कांफ्रेंस कर पूरी जानकारी देंगे.

चतरा से कुमार चंदन की रिपोर्ट--

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें