Live

चतरा में ममता शर्मसार

लावारिस हालत में सड़क किनारे मिला नवजात, हजारीबाग रेफर

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

चतरा : जिले के टंडवा प्रखंड क्षेत्र में मां की ममता को तार-तार और शर्मसार कर देने वाली तस्वीर सामने आई है जहां टंडवा-बालूमाथ मुख्य पथ पर सराढू गांव के पास महिला ने अपने नवजात बच्चे को सड़क किनारे फेंक दिया.

शुक्रवार को अहले सुबह जैसे ही सड़कों पर आवागमन शुरू हुआ तो बच्चे की रोने की आवाज सुनाई दी. बच्चे की रोने की आवाज सुनकर ग्रामीणों जब सड़क किनारे स्थित झाड़ी पहुंचे तो वहां नवजात बच्चे मिला. मामले की जानकारी गांव के ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग और टंडवा प्रशासन की टीम को दी. इसकी सूचना के बाद मौके पर स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची और नवजात बच्चे को लेकर टंडवा स्वास्थ्य केंद्र लाया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए इलाज के लिए हजारीबाग रेफर किया गया है.

चिकित्सकों के अनुसार नवजात तय समय अवधि से पहले ही जन्म ले लिया जिसके कारण उसका स्वास्थ्य ठीक नहीं है.

चतरा से कुमार चंदन की रिपोर्ट --

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें