Live

चतरा में भूमि विवाद में दो गुटों में मारपीट

महिला समेत 6 लोग घायल, सभी घायल सदर अस्पताल में भर्ती

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

चतरा : बड़ी खबर चतरा से जहां सदर थाना क्षेत्र स्थित शहर के न्यू बस स्टैंड में जमीन विवाद में 2 गुटों में हिंसक झड़प हुई है. घटना में दोनों पक्षों के लोगों ने एक दूसरे पर जमकर लाठी बरसाई. घटना में महिला समेत आधा दर्जन लोग घायल हो गये. घटना के बाद दोनों पक्षों ने मामले में थाने में शिकायत दर्ज कराया. वहीं घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया.

बताया जा रहा है कि सदर थाना क्षेत्र के न्यू बस स्टैंड में पुराने भूमि विवाद को लेकर दो गुटों में मारपीट की घटना हुई है. इसके बाद दोनों पक्षों के लोगों ने एक दूसरे पर जमकर लाठी डंडे बरसाए. साथ ही धारदार हथियार से हमला किया है. इतना ही नहीं मारपीट के दौरान वर्षों से संचालित मोबाइल व जनरल स्टोर में भी तोड़फोड़ व क्षतिग्रस्त कर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया गया है. दुकान के सामने बालू गिराने से मना करने से नाराज युवक ने अपने परिजनों के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया है.

मामले को लेकर दोनों पक्षों के लोगों ने थाना में शिकायत दर्ज कराया है. दोनों पक्षों के लोग सदर थाना क्षेत्र के देवरिया गांव के रहने वाले हैं. इधर घटना के बाद घायलों को सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें