Live

चतरा में अपराधियों ने 2 जेसीबी मशीन को फूंका

चालकों को भाकपा माओवादी के नाम पर दी धमकी, पुलिस जांच में जुटी

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

चतरा : खबर है चतरा की जहां लावालौंग थाना क्षेत्र के टुनगून गांव में करीब आधा दर्जन अपराधियों ने आंगनबाड़ी कैंपस के पास खड़े दो जेसीबी मशीनों में बीती देर रात आग लगा दिया. घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है.


बताया जा रहा है कि लावालौंग थाना क्षेत्र के टुनगून गांव में आंगनबाड़ी कैंपस के पास खड़े दो जेसीबी मशीनों में बीती रात करीब 6 की संख्या में आए अपराधियों के दस्ते ने आग लगा दिया. जेसीबी मशीन में आग लगाने के बाद अपराधियों ने जेसीबी मशीन के ड्राइवर को भाकपा माओवादी नक्सली संगठन के नाम पर धमकी देते हुए कहा कि संवेदक हम लोगों का फोन नहीं उठाता है. उसको बोल देना कि बकाया रकम जल्द पहुंचा दे, नहीं तो इससे भी बड़ी घटना को अंजाम दिया जाएगा.

घटना के बाद जहां एक ओर पूरे इलाके में दहशत का माहौल है.वहीं दूसरी ओर मामले की गंभीरता को देखते हुए सिमरिया एसडीपीओ खुद मामले की जांच में जुटे हुए हैं.

उन्होंने बताया कि मामले की जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि आगजनी की इस घटना को भाकपा माओवादी नक्सलियों के द्वारा अंजाम दिया गया है या फिर अन्य कोई अपराधी तत्वों के लोगों का हाथ है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें