Live

BIG BREAKING

चतरा में ACB की टीम ने अनुमंडल कार्यालय में पदस्थापित क्लर्क बासुदेव प्रसाद को 15 हजार रुपये घूस लेते दबोचा

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

चतरा : बड़ी खबर झारखंड के चतरा से है जहां अनुमंडल कार्यालय में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए कार्यालय में पदस्थापित लिपिक सह नाजिर बासुदेव प्रसाद को 15 हजार रिश्वत लेते रंगेहाथों गिरफ्तार कर लिया है.

बताया जा रहा है कि रिश्वत लेने की शिकायत के बाद एसीबी की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई की. जैसे ही लिपिक ने रिश्वत की रकम ली, एसीबीटीम ने उसे मौके पर ही दबोच लिया.

गिरफ्तारी के बाद एसीबी की टीम लिपिक को अनुमंडल कार्यालय के एक कमरे में रखकर उससे पूछताछ कर रही है. मामले में रिश्वत की रकम और किस काम के एवज में पैसे लिए जा रहे थे, इसको लेकर एसीबी की जांच जारी है.

कार्रवाई के बाद अनुमंडल कार्यालय में हड़कंप मचा हुआ है. एसीबी की ओर से मामले में विस्तृत जानकारी और आधिकारिक पुष्टि किए जाने का इंतजार है.

चतरा से संजय कुमार की रिपोर्ट-

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें