चतरा छात्रवृत्ति घोटाला
9 करोड़ 33 लाख के घोटाले का आरोपी गिरफ्तार
चतरा के कल्याण विभाग में छात्रवृत्ति घोटाला कांड के आरोपी काशी प्रसाद को आख़िरकार चतरा पुलिस ने पलामू जिला से गिरफ्तार कर ही लिया है।
आपको बता दें कि वर्ष 2018 में चतरा जिला के छात्रवृत्ति घोटाले में करीब 9 करोड़ 33 लाख रुपए का गबन हुआ था। जिसके एक प्रमुख आरोपी काशी प्रसाद को पुलिस ने अब गिरफ्तार कर लिया है। गौरतलब है कि काशी प्रसाद कल्याण विभाग में प्रधान लिपिक के पद पर कार्यरत थे।
चतरा के एसडीपीओ अविनाश कुमार ने बताया कि सदर थाना कांड संख्या 165/18 के तहत सदर थाना में इस बाबत कांड दर्ज किया गया था। उसके बाद पुलिस लगातार इस आरोपी के छापेमारी के लिए प्रयास कर रही थी। सिमरिया एसडीपीओ अशोक प्रियदर्शी के नेतृत्व में चतरा पुलिस को आज यह सफलता मिली। गिरफ्तार आरोपी को जेल भेजा गया।
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।