Hindi News / बिना हेलमेट चलने वाले दर्जनों वाहन चालकों का कटा चालान

छपरा में सघन वाहन जांच अभियान : बिना हेलमेट चलने वाले दर्जनों वाहन चालकों का कटा चालान

Edited By:  |
chapra mein saghan wahan janch abhiyan

छपरा:सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने एवं यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सोमवार को शहर के थाना चौक पर जिला परिवहन विभाग द्वारा विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान जिला परिवहन पदाधिकारी (डीटीओ) के नेतृत्व में अधिकारियों एवं कर्मियों की टीम ने घंटों तक दोपहिया एवं अन्य वाहनों की गहन जांच की।

अभियान के दौरान बिना हेलमेट वाहन चला रहे दर्जनों दोपहिया चालकों को रोककर मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान किया गया। जिससे लाखो रुपये की राजश्व की वसूली की गई इसके अलावा वाहन के आवश्यक दस्तावेजों की भी जांच की गई। जिन चालकों के पास वैध दस्तावेज नहीं पाए गए अथवा जो यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर नियमानुसार कार्रवाई की गई।

जिला परिवहन पदाधिकारी ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और लोगों को सुरक्षित यात्रा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से समय-समय पर इस प्रकार का विशेष अभियान चलाया जाता है। उन्होंने कहा कि हेलमेट केवल चालान से बचने का साधन नहीं,बल्कि दुर्घटना की स्थिति में जीवन बचाने वाला सुरक्षा कवच है। इसलिए प्रत्येक दोपहिया चालक एवं पीछे बैठने वाले व्यक्ति को भी हेलमेट का उपयोग करना चाहिए।

उन्होंने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि सभी वाहन चालक यातायात नियमों का पालन करें, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाएं, सीट बेल्ट एवं हेलमेट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें तथा वाहन के सभी आवश्यक दस्तावेज अपने साथ रखें। इससे न केवल वे कानूनी कार्रवाई से बचेंगे, बल्कि स्वयं एवं अन्य लोगों की सुरक्षा भी सुनिश्चित होगी।