Live

छपरा में सोशल साइट्स पर रोक

राज्य सरकार का बड़ा निर्णय, आदेश जारी

A
ASHISH KUMARलेखक

छपरा : इस वक़्त की बड़ी खबर सामने आ रही है कि छपरा में सोशल साइट्स पर पूर्ण रूप से प्रतिबन्ध लगा दिया गया है। बताया जा रहा है कि मारपीट हंगामे के बाद राज्य सरकार ने एक बड़ा निर्णय लेते हुए छपरा में सभी सोशल साइट्स को 8 फरवरी तक रोक लगा दी है। इस संबंध में सरकार ने आदेश जारी कर दिया है।


होम डिपार्टमेंट ने आदेश जारी कर कहा है कि फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप वीचैट गूगल के साथ साथ सभी सोशल साइट अगले 8 फरवरी तक बंद कर दिया गए हैं। बता दें कि छपरा में तीन युवकों का हाथ-पैर बांधकर पिटाई करने के आरोपी मुखिया के घर पर उग्र भीड़ द्वारा हमला करने और आगजनी के बाद छपरा में धारा 144 लागू है। जानकारी मिल रही है कि पिटाई से घायल हुए 3 में से 1 युवक की मौत हो गई है जबकि 2 घायल हैं।


इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें