चार बाराती की मौत
छपरा में अनियंत्रित होकर बोलेरो पलटने से हुआ हादसा
CHAPRA: इस वक्त की सबसे बड़ी खबर बिहार के छपरा से आ रही है जिसमें बोलेरो सवार चार बाराती की मौत हो गई है जबकि एक बाराती गंभीर रूप से घायल हैं। यह हादसा बनियापुर थाना क्षेत्र के करही चँवर में हुई है।
मिली जानकारी के अऩुसारबारात में जा रही बोलेरो अनियंत्रित होकर पानी भरे गढ्ढे में डूब गई जिसकी वजह से बोलेरो में सवार चार युवकों की मौके पर मौत हो गई वहीं एक की स्थिति गंभीर हैं,जिसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।बारात बनियापुर थाना क्षेत्र के भूंजारा से एकमा जा रही थी बारात। मृतक बनियापुर थाना क्षेत्र के बेरूई सिरोहिया गाँव के निवासी बताये जा रहे हैंं।वहीं पुलिस शव को कब्जे में लेकर छानबीन में जुट गएं हैं।
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।