Jharkhand News
चापापुर-2 OCP में CISF की बड़ी कार्रवाई, अवैध कोयला लदे तीन हाइवा जब्त
तीन महीने से कथित तौर पर चल रहे अवैध कोयला कारोबार का मामला आया सामने,निरसा थाना को सौंपी गईं गाड़ियां
निरसा,धनबाद: ईसीएल के चापापुर-2ओपन कास्ट प्रोजेक्ट (OCP)में कथित अवैध कोयला कारोबार के खिलाफCISFकी टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। शीतलपुरCISFटीम ने छापेमारी कर कोयला लदे तीन हाइवा वाहनों को जब्त किया है। जब्त वाहनों को आगे की कार्रवाई के लिए निरसा थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया है। इस कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।
तीन महीने से अवैध कारोबार चलने का आरोप
मिली जानकारी के अनुसार,जब्त किए गए तीनों हाइवा वाहनों का इस्तेमाल कथित तौर पर पिछले तीन महीनों से अवैध कोयला कारोबार में किया जा रहा था। आरोप है कि इन वाहनों के जरिए ओसीपी क्षेत्र में अवैध रूप से प्रवेश कर कोयले के कारोबार को अंजाम दिया जा रहा था।
हालांकि,इस कथित कारोबार के पीछे कौन लोग शामिल हैं और कोयले की ढुलाई किसके इशारे पर की जा रही थी,यह जांच का विषय है। फिलहालCISFकी कार्रवाई के बाद मामले में आगे की जांच और प्रशासनिक कदमों पर नजर बनी हुई है।
अवैध कोयला कारोबार के नेटवर्क की होगी जांच?
तीन हाइवा वाहनों की जब्ती के बाद अब यह सवाल उठ रहा है कि क्या कथित अवैध कोयला कारोबार केवल इन वाहनों तक सीमित था या इसके पीछे कोई बड़ा नेटवर्क काम कर रहा था।
यदि जांच में किसी अन्य व्यक्ति,कारोबारी या अधिकारी की संलिप्तता सामने आती है,तो उसके खिलाफ क्या कार्रवाई होगी,यह भी अहम होगा। हालांकि,फिलहाल किसी व्यक्ति या अधिकारी की संलिप्तता की पुष्टि नहीं हुई है।
निरसा पुलिस की अगली कार्रवाई पर नजर
CISFद्वारा जब्त वाहनों को निरसा थाना पुलिस को सौंपे जाने के बाद अब आगे की कार्रवाई पुलिस और संबंधित प्रशासन पर निर्भर करेगी। जांच में यह स्पष्ट होना बाकी है कि कोयला कहां से लाया गया था,उसकी ढुलाई कहां की जा रही थी और इस पूरे मामले में किन लोगों की भूमिका थी।
फिलहाल, चापापुर-2 OCP में हुई इस कार्रवाई के बाद कथित अवैध कोयला कारोबार को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं। अब देखना होगा कि जांच में इस मामले से जुड़े अन्य तथ्य सामने आते हैं या नहीं।
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।