BIG BREAKING
70वीं BPSC परीक्षा की बदली तारीख़, अब इस दिन हो सकता है एग्जाम, BPSC ने जारी की चिट्ठी
PATNA :इस वक्त एक बड़ी खबर आ रही है कि 70वीं BPSC परीक्षा की तारीख़ बदल गई है। अब ये परीक्षा संभवत: 13 और 14 दिसंबर को होगी। इस संबंध में बिहार लोक सेवा आयोग ने चिट्ठी भी जारी कर दी है।
इसके साथ ही सभी जिलों के डीएम को आयोग ने चिट्ठी लिखी है, जिसमें 18 नवंबर तक परीक्षा केंद्र उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है। आपको बता दें कि पहले ये परीक्षा नवंबर में ही होनी थी लेकिन बाढ़ और दूसरी वजहों से परीक्षा की संभावित तिथि को बढ़ा दिया गया है।
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।