Live

Chandrayaan 3 Landing

चंद्रयान-3 को लेकर पटना के स्कूल में हवन-पूजन, भारत की कामयाबी को लेकर छात्र-छात्राओं के प्रार्थना के लिए उठे हाथ

P
Prasoon Pandeyलेखक

Chandrayaan 3 Landing : चंद्रयान-3 की कामयाबी के लिए पूरा देश दुआएं कर रहा है। अलग-अलग वर्ग के लोग प्रार्थना कर सफलता की दुआएं मांग रहे हैं। ऐसे में सच्चे मन वाले बच्चे कहां पीछे रहने वाले हैं। चंद्रयान-3 की सफलतापूर्वक चंद्रमा पर लैंडिंग को लेकर पटना के वैदिक स्कूल में हवन-पूजन का कार्यक्रम हुआ।



चंद्रयान-3 को लेकर स्कूल में हवन-पूजन

चंद्रमा की सतह पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग को लेकर पटना के वैदिक स्कूल में हवन-पूजन का कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां स्कूल के छात्रों ने विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की और हवन किया। इस मौके पर छात्र-छात्राओं के साथ कई युवक भी शामिल हुए।


स्कूल के छात्र-छात्राओं ने चंद्रयान-3 की सफलता को लेकर प्रार्थना की। देश के हर शख्स की चाहत है कि भारत ये उपलब्धि हासिल करे। इसे लेकर लगातार प्रार्थनाएं की जा रही हैं।


तय वक्त पर लैंड करेगा चंद्रयान - 3

गौरतलब है कि भारत का चंद्रयान-3 का लैंडर 23 अगस्त को अपने तय समय पर यानी शाम 6 बजकर 04 मिनट पर चंद्रमा पर लैंड करेगा। मंगलवार को ISRO ने मिशन की जानकारी देते हुए कहा कि सभी सिस्टम को समय-समय पर चेक किया जा रहा है। ये सभी सही तरह से काम कर रहे हैं।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें