Live

Chandrayaan-3

चाईबासा में भी स्कूली बच्चों ने चंद्रयान-3 का सफल लैंडिंग के लिए मंदिर में जाकर भगवान से की प्रार्थना

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

चाईबासा : चंद्रयान-3 का सफलतापूर्वक लैंडिंग को लेकर पूरे देशभर में लोग भगवान से प्रार्थना कर रहे हैं. चाईबासा में भी सदर बाजार स्थित एक निजी प्ले स्कूल के छोटे बच्चों ने मंदिर में जाकर भगवान से प्रार्थना की है.



इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाध्यापिका बोनोलता घोष ने कहा कि चंद्रयान-3 अपने कक्ष पर सफलतापूर्वक लैंडिंग हो एवं विश्व में भारत का डंका बजे इसके लिए आज बच्चों के साथ हमलोग मंदिर में जाकर भगवान से प्रार्थना व पूजा पाठ किए हैं. उन्होंने कहा कि आज सभी देशवासियों को प्रार्थना करना चाहिए. किसी तरह से चंद्रयान-3 सफल हो जाए. आज इस अवसर पर स्कूल की शिक्षिका स्वेता कुमारी, मोनिका कुमारी ,इशिका कुमारी ,अंकिता कुमारी के साथ स्कूल के कर्मचारी मौजूद रहे.



इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें