दिल्ली से लौटा 'कोल्हान टाइगर'
चंपाई सोरेन ने खुद बताया, कब JMM और मंत्री पद से देंगे इस्तीफा
रांची : झारखंड के पूर्व सीएम चंपाई सोरेन दिल्ली लौट आये हैं. वो रांची पहुंचते ही मीडिया के हर सवालों का जवाब दिया. उन्होंने बताया कि 30 अगस्त को वो बीजेपी की सदस्यता ले लेंगे. साथ ही चंपाई सोरेन ने बताया कि वो आज ही जेएमएम और मंत्री पद से इस्तीफा दे देंगे. उन्होंने बताया कि पहले वो क्षेत्रीय दल के लिये काम करते थे, अब वो देश की सबसे पार्टी के लिये काम करेंगे.
दिल्ली से लौटते चंपाई सोरेन ने स्पष्ट कर दिया कि आगे वो किन मुद्दों के सहारे झारखंड में राजनीति करेंगे. वो बीजेपी के मुद्दों को हवा देने लगे हैं. उन्हे झारखंड में आदिवासियों के अस्तित्व का डर सताने लगा है. चंपाई सोरेन ने कहा कि बांग्लादेशी घुसपैठ की वजह से आदिवासियों का अस्तित्व खतरे में है. आदिवासियों के अस्तित्व बचाने के लिये उन्होंने कदम बढ़ाया है. वो झारखंड के विकास के लिये काम करेंगे.
दिल्ली से रांची पहुंचते वो अपने समर्थकों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की. सभी को भरोसा दिलाया कि वो झारखंड की विकास के लिये काम करेंगे. चंपाई सोरेन के दफ्तर में बड़ी संख्या में उनके समर्थक मिलने पहुंचे थे.
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।