चंपाई सोरेन का पोस्टर बना चर्चा का विषय
फिर वाया कोलकाता दिल्ली जायेंगे पूर्व मुख्यमंत्री, काफिले के वाहनों पर चंपाई के साथ बेटे का पोस्टर
जमशेदपुर : पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन JMM से बगावती तेवर अपनाकर कोल्हान की यात्रा कर रहे हैं. आज यात्रा का 5वां दिन था. पांचवें दिन वो पूर्वी सिंहभूम जिला अंतर्गत बहरागोड़ा क्षेत्र पहुंचे, यहां वो फुटबॉल ग्राउंड में शामिल होकर जनसमूह को संबोधित किया. साथ ही अपने समर्थकों से मुलाकात की. बहरागोड़ा के दूधियाशोल फुटबॉल स्टेडियम में लाख टाकिया इनामी फुटबॉल प्रतियोगिता में शामिल हुए. यहां चंपाई सोरेन ने विशाल जन समूह को संबोधित करते हुए समर्थन मांगा. मौके पर मंत्री के पुत्र सिमल सोरेन, बाबूलाल सोरेन और बबलू सोरेन भी मौजूद थे।
चंपाई सोरेन ने कहा कि अगले दो से तीन दिनों में स्पष्ट हो जायेगा. राजनीतिक सफर में नया साथी बनायेंगे या नया संगठन खड़ा करेंगे. दो से तीन दिन में वो फैसला ले लेंगे. उन्होंने सरायकेला से पूर्वी सिंहभूम के बहरागोड़ा तक यात्रा की. इस दौरान उनके काफिले में हजारों लोग शामिल हुए. चंपाई सोरेन के काफिले में सैकड़ों की संख्या में कार शामिल थी. सभी पर सेवा ही लक्ष्य का पोस्टर लगा था. पोस्टर में चंपाई सोरेन और उनके पुत्र बाबूलाल सोरेन की तस्वीर लगी थी. पोस्टर पूरे इलाका में चर्चा का विषय बन गया. पोस्टर के माध्यम से पिता पुत्र ने सक्रिय राजनीति का संदेश दे दिया. चंपाई सोरेन फिर कोलकाता के रास्ते दिल्ली जायेंगे.
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।