JHARKHAND POLITICS
राज्यपाल से चंपई सोरेन को आश्वासन मिला ,समय नहीं..जानें अब क्या करेंगे महागठबंधन के विधायक
RANCHI:-झारखंड के राज्यपाल से महागठबंधन दल के विधायक दल के नेता चंपई सोरेन को आश्वासन मिला है पर अभी स्पष्ट रूप से समय नहीं मिला है..ये बाते राज्यपाल से मुलाकात के बाद चंपई सोरेन एवं अन्य विधायकों ने मीडिया से बात करते हुए कहा है.
बताते चले चंपई सोरेन के पत्र के बाद राज्यपाल ने चंपई सोरेन समेत पांच विधायकों को मुलाकात के लिए बुलाया गया था.मुलाकात के लिए चंपई सोरेन,आलमगीर आलम ,प्रदीप यादव,सत्यानंद भोक्ता और विनोद सिंह पहुंचे थे.मुलाकात के बाद चंपई सोरेन ने कहा कि कल ही सरकार बनाने का दावा पेश किया गया था,और आज हमलोगों ने राज्यपाल से कहा कि काफी विलंब हो गया है.इसलिए सरकार गठन के लिए जल्द कदम उठाया जाना चाहिए.राज्यपाल ने भी आश्वासन दिया है कि वे जल्द कदम उठायेगें पर पर ये कदम कबतक उठायें जाएंगे .इसके बारे में स्पष्टता नहीं है.
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।