Live

अभी-अभी

चमोली में हुआ बड़ा हादसा, करंट लगने से 15 लोगों की मौत, 14 लोग बुरी तरह झुलसे

P
Prasoon Pandeyलेखक

NEWS DESK :इस वक्त एक बड़ी ख़बर सामने आ रही है कि उत्तराखंड के चमोली में बड़ा हादसा हुआ है। चमोली में नमामि गंगा प्रोजेक्ट की साइट पर करंट लगने से 15 लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है, वहीं, 14 लोग बुरी तरह से झुलस भी गये हैं।


करंट लगने से 15 लोगों की मौत

जानकारी के मुताबिक नमामि गंगे के सीवर ट्रीटमेंट प्लांट के पास करंट फैल गया। करंट लगने से 15 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, कई लोग बुरी तरह इसकी चपेट में आ गए। इसमें कई पुलिसकर्मी भी शामिल हैं।


झुलसे लोगों का इलाज जारी

विदित है कि करंट लगने से झुलसे लोगों को जिला चिकित्सालय लाया गया है। राज्य आपदा परिचालन केंद्र के अनुसार घटना के वक्त लगभग 24 लोग मौके पर उपस्थित थे। झुलसे लोगों को जिला चिकित्सालय ले जाया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें