चाईबासा में स्थानीय लोगों ने किया रेल चक्का जाम
बिसरा रेलवे स्टेशन में लोगों ने एक्सप्रेस ट्रेनों के स्टॉपेज की कर रहे मांग
चाईबासा : चक्रधरपुर रेल मंडल के बिसरा रेलवे स्टेशन में लोगों ने आज रेल चक्का जाम कर दिया है. बिसरा रेलवे स्टेशन में पूर्व की भांति एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की मांग कर रहे हैं.
बिसरा पब्लिक एक्शन कमेटी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने रेलवे ट्रैक पर उतरकर रेल चक्का जाम कर दिया है. लोग रेलवे ट्रैक पर उतरकर पहले की तरह एक्सप्रेस ट्रेनों के स्टॉपेज की माँग को लेकर नारेबाजी कर रहे हैं. रेल चक्का जाम से यहाँ हावड़ा-मुम्बई मुख्य रेलमार्ग पर ट्रेनों का परिचालन पूरी तरह से ठप हो गया है. इससे चक्रधरपुर रेल मंडल मुख्यालय द्वारा अब तक तीन पैसेंजर ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है जबकि तीन एक्सप्रेस ट्रेनों का रूट डायवर्ट कर दिया गया है.
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।