Live

चाईबासा में नक्सलियों ने की पोस्टरबाजी

कोल्हान जंगल क्षेत्र में CRPF कैम्प लगाने का किया विरोध

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

चाईबासा : खबर है चाईबासा से जहां भाकपा माओवादी नक्सलियों ने पश्चिमी सिंहभूम के सोनुआ थानाक्षेत्र में कई जगह बैनर और पोस्टर लगाया है. आज सुबह सोनुआ-लोंजो औऱ सोनुआ-झिंगामर्चा में सड़क किनारे चौक-चौराहों और कई घरों में बैनर और पोस्टर लगा हुआ मिला है.


बैनर और पोस्टरों में भाकपा माओवादी नक्सली संगठन के पूर्वी रिजनल ब्यूरो द्वारा संगठन के शहीद साथियों की याद में 3 जून से 3 अगस्त तक स्मृतिसभा आयोजित करने का आह्वान किया गया है. इसके अलावा नक्सली संगठन के द्वारा कोल्हान वन क्षेत्र में सीआरपीएफ कैम्प लगाने का विरोध जताया गया है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें