चाईबासा में मिनी शराब फैक्ट्री का भाडा़फोड़
पुलिस ने नकली शराब फैक्ट्री संचालन में शामिल 5 लोगों को दबोचा
चाईबासा: बड़ी खबर चाईबासा से जहां पुलिस ने अवैध नकली शराब के विरुद्ध छापेमारी करते हुए मामले में 5 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया है. एक मकान से शराब की स्टीकर्स,विभिन्न कंपनियों के शराब की बोतल के अलावा करीब1000खाली बोतल भी जब्त किया गया है.
मामले में एएसपी पारस राणा ने प्रेसवार्ता में बताया कि चक्रधरपुर में नकली शराब बनाने का कारोबार चल रहा है. इसको लेकर इसकी रोकथाम एवं इसमें संलिप्त लोगों की गिरफ्तारी के लिए एक टीम बनाकर आज कार्रवाई करते हुए नगरपरिषद के पीछे हरिजन बस्ती में मकान से शराब की स्टीकर्स,विभिन्न कंपनियों के शराब की बोतल के अलावा करीब1000खाली बोतल भी बरामद किया गया है. वहीं पांच लोगों को भी पकड़ा गया है. पकड़े गये सभी लोग बिहार के रहने वाले हैं.
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।