Live

चाईबासा में गजराज का कहर

एक ही परिवार के 3 लोगों की कुचलकर ली जान, घटना से इलाके में दहशत

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

चाईबासा : बड़ी खबर चाईबासा से है जहां जिले के गोईलकेरा थाना क्षेत्र के सोवा गांव में सोमवार देर रात जंगली हाथी के हमले में एक ही परिवार के 3 सदस्यों की दर्दनाक मौत हो गई. इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक और भय का माहौल व्याप्त है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार सोवा गांव निवासी कुंदरा बहदा अपने परिवार के साथ झोपड़ी में सो रहे थे. इसी दौरान देर रात जंगली हाथी गांव में घुस आया और झोपड़ी पर हमला कर दिया. अचानक हुए इस हमले में कुंदरा बहदा, उसकी बेटी कोदमा बहदा तथा बेटे सामु बहदा को हाथी ने कुचल दिया, जिससे तीनों की मौके पर ही मौत हो गई.

घटना के समय कुंदरा बहदा की पत्नी किसी तरह जान बचाकर भागने में सफल रही,जबकि उसकी एक अन्य बेटी जिंगी बहदा गंभीर रूप से घायल हो गई. घायल बच्ची के सिर में गंभीर चोटें आई है. प्राथमिक उपचार के बाद उसकी स्थिति नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए उसे राउरकेला (ओडिशा) रेफर कर दिया है.

सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया. वन विभाग द्वारा मृतकों के परिजनों को तात्कालिक राहत के रूप में 20,000 की सहायता राशि प्रदान की गई है. साथ ही सरकारी मुआवजे से संबंधित आवश्यक कागजी प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है.

चाईबासा से राजीव सिंह की रिपोर्ट--

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें