चाईबासा में अफीम की खेती के विरुद्ध जागरुकता : DIG,DC एवं SP ने 4 जागरुकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Edited By:  |
chaibasa mai afim ki kheti ke virudh jagrukta

चाईबासा : अफीम की अवैध खेती के विरुद्ध चाईबासा में जागरुकता अभियान चलाया गया. पुलिस उप महानिरीक्षक कोल्हान रेंज, जिला उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से जिला समाहरणालय से अफीम की अवैध खेती के खिलाफ जन जागरुकता अभियान संचालन करने हेतु जागरुकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.

कोल्हान रेंज के पुलिस उप महानिरीक्षक मनोज रतन चौथे ने इसको लेकर जानकारी देते हुए कहा कि अफीम के विरुद्ध पूरे कोल्हान रेंज में जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है. इसी के परिपेक्ष में आज पश्चिमी सिंहभूम जिले के समाहरणालय परिसर से जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया है. यह जागरूकता रथ क्षेत्र में जा जाकर जनमानस को अफीम की खेती से बचने के लिए जागरूक करेगी. अफीम की खेती एक दंडनीय अपराध है. उन्होंने सभी लोगों से अपील किया है कि अपने आस पड़ोस अगर आप अफीम के खेती करते हुए देखते हैं, तो इसकी सूचना तुरन्त अपने नजदीकी थाना को करें. सूचना देने वाले का नाम भी गुप्त रखा जाता है. उन्होंने कहा कि जल्द ही हम अफीम की खेती करने वाले किसानों को मुख्य धारा में कृषि के साथ जोड़ने का कार्य करेंगे.

जागरुकता रथ अपने नियमित रूट चार्ट के अनुसार क्षेत्र में जाकर अफीम की खेती के विरुद्ध जन जागरूकता करते हुए लोगों को जागरूक करेगी. इस मौके पर उप विकास आयुक्त,डालसा सचिव,सार्जेंट मेजर,अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी,जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सहित अन्य मुख्य रूप से उपस्थित रहे.

चाईबासा से राजीव सिंह की रिपोर्ट---

}