Hindi News / राज्यपाल संतोष गंगवार ने प्रथम चरण के अंतर्गत राज्य में स्व-गणना प्रक्रिया का...

जनगणना-2027 : राज्यपाल संतोष गंगवार ने प्रथम चरण के अंतर्गत राज्य में स्व-गणना प्रक्रिया का किया शुभारंभ

Edited By:  |
Reported By:
census -2027

रांची : झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने शुक्रवार को लोक भवन, राँची में जनगणना-2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत राज्य में स्व-गणना (Self Enumeration) प्रक्रिया का शुभारंभ किया. इस अवसर पर उन्होंने निर्धारित अनुसूची के अनुसार अपनी जानकारी दर्ज कर इस राष्ट्रीय महत्व के कार्य में सहभागिता सुनिश्चित की.

राज्यपाल ने कहा कि किसी भी राष्ट्र अथवा राज्य के विकास हेतु नीति-निर्धारण एवं योजनाओं के निर्माण में आंकड़ों की अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका होती है. उन्होंने कहा कि जनगणना के माध्यम से जनसंख्या, परिवार की संरचना, आवासीय स्थिति तथा विभिन्न सामाजिक-आर्थिक पहलुओं से संबंधित आधारभूत आंकड़े प्राप्त होते हैं, जो विकासोन्मुख योजनाओं के निर्माण में सहायक सिद्ध होते हैं. उल्लेखनीय है कि जनगणना-2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य किया जाएगा, जिसके तहत 33 प्रकार के आंकड़े संकलित किए जाएंगे.

राज्यपाल ने राज्य के सभी नागरिकों से आह्वान किया कि वे इस राष्ट्रीय महत्व के कार्य में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करें तथा जनगणना प्रगणकों को सही एवं पूर्ण जानकारी उपलब्ध कराकर सहयोग प्रदान करें.

इस अवसर पर रांची उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री,नगर आयुक्त,राँची नगर निगम सुशांत गौरव,निदेशक-सह-मुख्य प्रधान जनगणना पदाधिकारी,झारखण्ड प्रभात कुमार सहित जनगणना कार्य से जुड़े अन्य अधिकारीगण एवं कर्मीगण उपस्थित थे.