Hindi News / DPS बोकारो के आदित्य मिश्रा बने साइंस स्ट्रीम के संयुक्त नेशनल टॉपर

CBSE 12 th Revaluation Result 2026 : DPS बोकारो के आदित्य मिश्रा बने साइंस स्ट्रीम के संयुक्त नेशनल टॉपर

Edited By:  |
cbse 12 th revaluation result 2026

बोकारो : डीपीएस बोकारो के छात्र आदित्य मिश्रा ने सीबीएसई 12 वीं बोर्ड परीक्षा में नया इतिहास रच दिया है. री-इवैल्युएशन के बाद उनका कुल प्रतिशत 99.20 से बढ़कर 99.60 हो गया जिसके साथ ही वो साइंस स्ट्रीम में देश के संयुक्त नेशनल टॉपर बन गए हैं. अब उनका नाम कानपुर की छात्रा सोनाक्षी गोयल के साथ राष्ट्रीय स्तर पर शीर्ष स्थान पर दर्ज हो गया है.

बता दें कि 13 मई 2026 को घोषित 12 वीं साइंस के परिणाम में आदित्य ने बायोलॉजी विषय के अंकों पर असंतोष जताते हुए सीबीएसई की मूल्यांकन प्रक्रिया को चुनौती दी थी और पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन किया था. री-इवैल्युएशन के बाद बायोलॉजी में उनके अंक 96 से बढ़कर 99 हो गए. इससे उनका कुल प्रतिशत बढ़कर 99.60 हो गया.

आदित्य़ ने अंग्रेजी कोर,केमिस्ट्री और पेंटिंग में 100 में 100 अंक प्राप्त किए जबकि भौतिकी में उन्हें 99 अंक मिले. अन्य सभी विषयों में उन्होंने ए-1 ग्रेड हासिल किया है. इस उपलब्धि से डीपीएस बोकारो परिवार में खुशी की लहर है. डीपीएस स्कूल के प्राचार्य डॉ. ए.एस. गंगवार ने सोमवार को आदित्य को उनके पिता प्रजेश चंद्र मिश्रा के साथ सम्मानित किया. उन्होंने माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी.

राहुल कुमार की रिपोर्ट-