Live

कार और स्कूटी में भीषण टक्कर

हादसे में स्कूटी सवार की मौत और 2 बच्चों की हालत गंभीर, रिम्स रेफर, आक्रोशित लोगों की पिटाई से कार चालक की भी मौत

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

रांची : बड़ी खबर राजधानी रांची से जहां बीती देर रात मेन रोड अंजुमन प्लाजा के पास कार और स्कूटी में भीषण टक्कर हो गई. हादसे में स्कूटी सवार की मौत हो गई और 2 बच्चे गंभीर रुप से घायल हो गये. घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने कार चालक को पकड़ कर जमकर पिटाई कर दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने कार चालक को इलाज के लिए रिम्स ले गया जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई.


बताया जा रहा है कि मेन रोड अंजुमन प्लाजा के समीप शुक्रवार की देर रात शमशाद नामक व्यक्ति अपनी स्कूटी से अंजुमन के पास शादी समारोह में गए थे. शादी से लौटने के वक़्त बीती रात करीब 12.45 बजे जब स्कूटी से वापस घर की ओर निकले तो तेज गति से आ रही क्रेटा कार ने सीधे उसके स्कूटी में धक्का मारा. हादसे में शमशाद की मौत हो गई. और स्कूटी पर बैठे उसके बेटे और बेटी गंभीर रुप से घायल हो गया. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सभी को पहले अंजुमन अस्पताल ले गया. फिर बेहतर इलाज के लिए सभी को रिम्स ले गए जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद शमशाद को मृत घोषित कर दिया. जबकि दोनों लड़के एवं लड़की जो शमशाद के बेटा जैद और बेटी ज़िक्रा गंभीर रुप से घायल है. दोनों का रिम्स में इलाज़ चल रहा है.

वहीं घटना के बाद स्थानीय लोगों ने कार चालक को पकड़ कर पीट पीट कर अधमरा कर दिया. पुलिस मौके पर पहुंचकर कार चालक को भीड़ से बचाया. लेकिन बाद में कार चालक की भी मरने की खबर है. बताया जा रहा है कि कार चालक बरियातू का रहने वाला था.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें